मस्कत में कल ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग ग्रुप बी में स्कॉटलैंड ने बंगलादेश को छह रन से हरा दिया। 141 रन के लक्ष्य के जवाब में बंगलादेश की टीम 134 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन बनाए। इससे पहले ओमान ने मस्कत में ग्रुप बी के पहले मैच में पापुआ न्यू गिनी को दस विकेट से हराया। ट्वेंटी-20 विश्वकप कल ओमान में क्वालीफायर मैच के साथ शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमारात और ओमान की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। ट्वेंटी-20 विश्वकप पहले भारत में होना था लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे संयुक्त अरब अमारात और ओमान में स्थानांतरित कर दिया गया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...