उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। अपर्णा यादव प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा 2017 के चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।
बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की। पिछले कुछ दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वह कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।