स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड महामारी पर प्रभावी नजर रखने और तत्काल कार्रवाई करने के लिये राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड जांच बढ़ाने को कहा है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव आरती आहूजा ने कुछ क्षेत्रों में संक्रमण दर में वृद्धि को देखते हुए सलाह दी है कि वे इस पहलू पर तुरंत ध्यान दें और नीतिगत स्तर पर जांच बढाएं। उन्होंने कहा कि कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गम्भीर वायरस की श्रेणी में रखा है। ओमिक्रॉन देश में फैल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से पता चलता है कि कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में जांच में कमी आई है। उन्होंने कहा कि परिषद के सभी परामर्श का उद्देश्य शीघ्र जांच से तुरंत पृथकवास और उपचार हो सके। इससे संक्रमण के नए क्लस्टर और स्थानों की पहचान करने में मदद मिलती है और महामारी की रोकथाम के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सकती है।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...