उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिन के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिन के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 मई के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढने की संभावना है। इससे अरब सागर की ओर से उमस भरी हवा चलेगी। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्‍यन्‍जय महापात्रा ने बताया कि 24 और 25 मई को उत्‍तर-पश्चिम भारत के अधिकतम स्‍थानों में वर्षा की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि 28 मई तक लू की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन इसके बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment