उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष की चार धाम यात्रा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष की चार धाम यात्रा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार से आरंभ होने वाली चार धाम यात्रा के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमनोत्री मंदिरों के कपाट भी इस दिन खुलेंगे। इच्छुक श्रद्धालुओं को राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। कोविड परीक्षण और टीकाकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर छह मई को और चमोली जिले का बद्रीनाथ मंदिर 8 मई को खुलेंगे। इस वर्ष चार धामयात्रा में रिकार्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को देखते हुए केदारनाथ मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्माण कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की।

Related posts

Leave a Comment