विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षा संस्थानों से कहा है कि वे अपने संस्थानों में प्रोफेसर के रूप में पेशेवरों और उद्योग विशेषज्ञों को शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठायें। आयोग ने इस संबंध में देश भर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। उसने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों में से एक, उच्च शिक्षा संस्थानों में समग्र और बहु-विषयक शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में अनुभवी शिक्षकों, पेशेवरों और उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी आवश्यक है।
उच्च शिक्षा संस्थान अपने संस्थानों में पेशेवर और उद्योग विशेषज्ञों को शामिल करें: UGC
