ईरान पर वर्ष 2020 में यात्री विमान को गिराने के विरुद्ध विश्‍व न्‍यायालय में मामला दर्ज

ईरान पर वर्ष 2020 में यात्री विमान को गिराने के विरुद्ध विश्‍व न्‍यायालय में मामला दर्ज

ईरान पर वर्ष 2020 में यात्री विमान को गिराने के विरुद्ध विश्‍व न्‍यायालय में मामला दर्ज किया गया है। कनाडा, स्वीडन, यूक्रेन और ब्रिटेन ने अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय से ईरान के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। संयुक्त राष्‍ट्र के सर्वोच्‍च न्‍यायालय में यूक्रेन के यात्री विमान को 2020 में मार गिराने को लेकर ईरान के खिलाफ कल एक मामला दर्ज किया गया। इस घटना में सभी 176 यात्रियों और क्रू सदस्य मारे गए थे। मरने वालों में अधिकतर कनाडा, स्वीडन, यूक्रेन और ब्रिटेन के साथ -साथ अफगानिस्तान और ईरान के नागरिक शामिल थे। चारों देश चाहते हैं कि ईरान द्वारा यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय विमान को मार गिराए जाने को गैर कानूनी ठहराया जाए।

Related posts

Leave a Comment