मेष राशि: कार्य की व्यस्तता में परिवार पर ध्यान नही दे पा रहे हैं, उचित होगा कि समय निकाल कर निजी जीवन पर भी ध्यान दें। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दूसरों के कार्यों में दख़ल देना बंद करें, यात्रा सम्भव है। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। लेकिन पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। आज किसी बड़े अधिकारी की मदद मिलने की संभावना के बीच सरकारी कार्य पूरे होते नजर आएंगे। लव पार्टनर के साथ सायंकाल के समय किसी कला संगति का आनंद मिल सकता है। लव लाइफ में अपने व्यवहार पर संयम रखें नहीं तो रिश्तों में दरार आ जाएगी। सेहत सामान्य रह सकती है लेकिन पूर्व से बीमारियों से ग्रसित लोगों को सतर्कता रखनी होगी।
वृषभ राशि: अपने व्यवहार को नम्र रखते हुए वाणी पर नियंत्रण रखें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। ज़मीन जायदाद के मामलों में अपने पार्टनरों से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। पिता के अधूरे कार्य पूरे करेंगे। आज सेहत के मामले में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। आज मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग और लाभ मिलेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों की उच्च पद की प्राप्ति की संभावना के बीच तकनीक के उपयोग से व्यवसाय के विस्तार की योजना बनाएंगे। आमदनी संतोषजनक रहने के बीच क्रोध पर नियंत्रण रखकर अपने कार्य पर ही फोकस करना होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र की बातों की वजह से मन को बुरा लग सकता है। लव या लाइफ पार्टनर के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है।
मिथुन राशि: आर्थिक लाभ के योग हैं। पुराने विवादों से निजात मिलेगी। अपने कर्मचारियों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर मशीनरी की ख़राबी कार्यों को बाधित कर सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज आपका अच्छा रहेगा। परिवार में रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा। लव या लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। सायंकाल के समय लाइफ पार्टनर में मन रमा रहेगा। आज आपको आराम का त्याग करना पड़ेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग मन से निराशा का भाव खत्म करेगा। नौकरी व व्यवसाय में साझेदारों और साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से सुख में वृद्धि होगी।
कर्क राशि: दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। संतान के परिणय से संबंधित रुकावट दूर होगी। नौकरी में तबादले के साथ पदोन्नति के असार हैं। मेहमानों का आगमन आनंद प्रदान करेगा, खर्च बढ़ेगा। नियमित योग आपको सेहतमंद रखेगा। आज जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने से आपका मन हल्का हो जाएगा। लव लाइफ के विषय पर घर वालों से बात कर सकते हैं। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग के बीच मकान लेने की दिशा में किए गए निवेश लाभ देंगे, लेकिन दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह राशि: बिना बात के क्रोध कर सकते हैं, उचित होगा कि स्थिति को समझें फिर निर्णय लें। भूलवश हुई गलती का भुगतान करना होगा। दोस्तों की मदद करने के साथ ही घर की साज सज्जा पर भी खर्चा होगा। सेहत के मामले में बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी। युवाओं को आर्थिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। विवादित मामलों से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत के बीच साथियों का सहयोग मिलता रहेगा और आय में भी वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। किसी पुरानी बात पर पार्टनर से विवाद संभव, वहीं शाम के समय किसी के सहयोग से लडाई समाप्त हो जाएगी।
कन्या राशि: नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी की भावना की कद्र करें। संतान की उन्नति से विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय विस्तार में आर्थिक मदद सहायक होगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। किसी बुजुर्ग की मदद से अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ आने की संभावना के बीच मनोबल बढ़ा रहेगा। घर वालो के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगे।लव पार्टनर का कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि: अपने काम के साथ-साथ निजी शौक को भी पूरा कर सकते हैं। संतान के कॅरियर को ले कर असमंजस्य की स्थिति बनेगी। कारोबार में मन न लगने से स्थिति बिगड़ सकती है, उचित होगा इस ओर पूरा ध्यान दें। शारीरिक रूप से कुुछ परेशानी के बीच दर्द आदि के मामलों में पुराने उपाय कारगर सिद्ध होंगे। शाम को पुश्तैनी संपत्ति से कुछ आय हो सकती है।
वृश्चिक राशि: हिम्मत न हारें और आगे बढ़ें, समय आप का भी आएगा। मन में चीजों को लेकर कई विचार आएंगे। आजीविका में वृद्धि होगी, घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी आएगी। सेहत से जुड़ी परेशानी का आज हल निकलेगा। आर्थिक उन्नति के बीच अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। आभूषण से जुड़े व्यापारियों को लाभ की संभावना। आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कार्यक्षेत्र में कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो सकते है। प्राइवेट नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। सायंकाल के समय में लव पार्टनर में रूचि बढ़ेगी।
धनु राशि: बिना सोचे समझे कार्य को करने से बचें। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यों में दिन बीतेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के आसार है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की ज़रूरत है। आज सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी छोड़ने वाले नए कार्य की रूपरेखा बनाएंगे, जबकि बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से जुड़े जातकों की आय बढ़ सकती है। लव लाइफ में आपको आज शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की योजना तैयार करेंगे। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा। जनसमर्थन भी अच्छा मिलेगा।
मकर राशि: मानसिक तनाव हावी रहेगा। आप सब के लिए सोचते है पर आप का कोई ध्यान नही रखता! अपनों से स्नेह की कमी महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजनों की भूमिका बनेगी, आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका आज पूरा साथ दे रहा है। आज बातचीत के दौरान वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसकी वजह से किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मेहनत की अधिकता के बीच कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से आपकी कार्यशैली में भी बदलाव होगा। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को घर लौटने का मौका मिल सकता है।
कुम्भ राशि: अपने व्यवहार को सुधारें, निजी स्वार्थ के लिए दूसरों का नुक़सान न करें। माता पिता के मार्गदर्शन का काभ मिलेगा। समय रहते बिगड़े संबंधों को सुधारें, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज ऑफिस मे किसी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किस्मत का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति के सुधार व रख-रखाव में खर्च बढ़ सकता है। लवमेट से आज ज्यादा जुड़ाव हो सकता है। बिजनेस करने वाले युवाओं को नया पार्टनर मिलेगा।
मीन राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव संभव। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मानसिक तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे, वाहन सुख सम्भव है। सफर पर जाना है तो दवाइयां और पर्चियां आदि रखें, फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं पर क्रोध से हर स्थिति में बचें। शाम के समय धार्मिक आयोजन में साझेदारी कर सकते हैं। लवमेट के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव। प्राइवेट नौकरी में किसी और की वजह से काम बिगड़ सकता है और अधिकारी आप पर क्रोध कर सकते हैं।