आज का अखबार 11 अक्टूबर 2022, सुर्खियों में खबरें

आज का अखबार 11 अक्टूबर 2022, सुर्खियों में खबरें

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर अमर उजाला की सुर्खी है- धरतीपुत्र नहीं रहे। पत्र ने प्रधानमंत्री की इस श्रद्धांजलि को दिया है- उनकी सलाह मेरी अमानत। लोकसत्‍य के अनुसार इरादे फौलादी लेकिन दिल से काफी मुलायम। जनसत्‍ता कहता है- मध्‍यमार्गी राजनीति की नई इबारत लिख, अनंत यात्रा पर निकल गए मुलायम।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर में भक्‍तों को समर्पित करेंगे महाकाल लोक, दैनिक भास्‍कर ने इसे सचित्र देते हुए लिखा है कि इस मौके पर नगर में दीपोत्‍सव मनाया जाएगा।दैनिक जागरण के अनुसार उज्‍जैन में आज उगेगा सनातन का नव-सूर्य।

निर्वाचन आयोग द्वारा शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को जलती हुई मशाल चुनाव चिन्‍ह आवंटित किये जाने को अमर उजाला ने प्रमुखता से दिया है।

राजस्‍थान पत्रिका ने संयुक्‍त राष्‍ट्र और रेडक्रॉस की इस चेतावनी को प्रमुखता दी है कि अत्‍यधिक गर्मी के कारण मानव का रहना मुश्किल हो जाएगा। पत्र आगे लिखता है- बार-बार होने वाली गर्मी की आपदाओं को रोकने के लिए तुरंत सख्‍त कदम उठाने की आवश्‍यकता।

Related posts

Leave a Comment