आज का अखबार हिंदी 23 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

गुजरात में सहकारी दुग्‍ध विपणन महासंघ के स्‍वर्ण जयंती समारोह की खबरों को अधिकांश अखबारों ने आज सुर्खियों ने लिया है। हरिभूमि के शब्‍द है – पीएम ने इशारों में दिया किसानों की समस्‍या के समाधान का फार्मूला, किसानों को धान, गेहूं और गन्‍ने से ऊपर उठना होगा। दुग्‍ध, फल और सब्जियों के उत्‍पादन से बढ़ेगी आय। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- 25 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया है केन्‍द्र ने गन्‍ने का मूल्‍य, मोदी बोले, किसानों से जुड़ा हर संकल्‍प सच करेंगे।

राष्‍ट्रीय सहारा और हरिभूमि ने पहले पन्‍ने पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा 200 ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की मंजूरी की खबर दी है।

दैनिक भास्‍कर लिखता है – सर्विस सैक्‍टर में सात महीने की सबसे तेज वृद्धि। घरेलू अर्थव्‍यवस्‍था जनवरी में चार महीने में तेज रफ्तार से बढ़ी।

राजस्‍थान पत्रिका और अमर उजाला की बड़ी खबर है-गुलमर्ग में हिमस्‍खलन, रूसी पर्यटक की मौत, राजस्‍थान के छात्रों को बचाया। अखबार ने खबरों के साथ चित्र भी दिए हैं। सभी पर्यटक अत्‍यधिक ऊंचाई वाली पहाड़ी पर स्‍कीइंग के लिए गए थे।

अमर उजाला के पहले पन्‍ने पर लिखा है- बहु प्रतीक्षित शाहपुरकंडी बांध परियोजना का काम पूरा। झील में बुधवार की रात से जलभराव का काम शुरू। पत्र ने लिखा है – इससे अब प्रति वर्ष 12 हजार क्‍यूसिक रावी नदी के पानी से जम्‍मू-कश्‍मीर और पंजाब में सिंचाई की जाएगी। पहले रावी का ये पानी पाकिस्तान को चला जाता था।

हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू होगी लिखा है हिन्‍दुस्‍तान ने।

Related posts

Leave a Comment