आज का अखबार हिंदी 11 अगस्त 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 11 अगस्त 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव ध्‍वनिमत से गिरने को आज लगभग सभी अखबारों ने सुर्खियों में दिया है। संसद में कल हुई कार्यवाही के मुख्‍य बिंदु और नेताओं के बयान अखबारों में विभिन्‍न शीर्षकों से दिये गए हैं। हिन्‍दुस्‍तान की बडी सुर्खी है- मोदी ने कहा मणिपुर में शांति का सूर्य शीघ्र उगेगा। जनसत्‍ता ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- मणिपुर के दोषियों को जल्‍द ही सजा दिलायेंगे। मणिपुर मुद्दे पर राज्‍यसभा में गतिरोध और कई बार आई बाधा पर भी अखबारों की नजर है। अमर उजाला ने खबर दी है- राज्‍यसभा में विधेयक पेश, चुनाव आयोगों की नियुक्ति के लिए चयन पैनल में मुख्‍य न्‍यायाधीश की जगह होंगे कैबिनेट मंत्री।

जनसत्‍ता की खबर है- आर बी आई ने बढती खुदरा मंहगाई को काबू में रखने और अर्थव्‍यवस्‍था को गति देने के लिए लगातार तीसरी बार नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया, कहा मकान, वाहन और कर्ज की मासिक किस्‍त यथावत। दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- लोन लेने वाले चुन सकेंगे फिक्‍स्‍ड ब्‍याज दर का विकल्‍प।

हिमाचल के सिरमौर में बादल फटने और उत्‍तराखंड में गंगा नदी उफान पर लिखा है- नवभारत टाइम्‍स ने । इस बीच जम्‍मू श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल होने की खबर भी पत्र ने साथ ही दी है।

जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाडा में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के पास किशन गंगा नदी के तट पर स्थित डाकघर को अब भारत के पहले डाकघर के रूप में जाना जाएगा। दूरी के मामले में यह एल ओ सी या सीमा पर पहला डाकघर है। दैनिक ट्रिब्‍यून का शीर्षक है- अंतिम नहीं यह देश का पहला डाकघर।

Related posts

Leave a Comment