बांग्लादेश: अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना बृहस्‍पतिवार को चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी

बांग्लादेश: अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना बृहस्‍पतिवार को चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी

बांग्लादेश में अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना बृहस्‍पतिवार को लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी उसी दिन एक समारोह के दौरान शपथ लेंगे।राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल सहयोगियों को शपथ दिलाएंगे। 12वीं संसद के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा।

इस बीच बांग्लादेश चुनाव आयोग ने आज 298 नवनिर्वाचित संसद सदस्यों के विवरण के साथ 12वें राष्ट्रीय चुनाव के परिणामों पर एक गजट अधिसूचना प्रकाशित की।अवामी लीग के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 225 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की है। अवामी लीग को अकेले 222 सीटें मिलीं है।

Related posts

Leave a Comment