आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। शारजाह में कल चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 135 रन का लक्ष्य 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। ऋुतुराज गायकवाड़ ने 45 और फाफ डू-प्लेसिस ने 41 रन बनाए। हैदराबाद सनराइजर्स के लिए जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए। इससे पहले सनराइजर्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बनाए। वृद्धिमान साहा ने 44 रन की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट लिए। प्रतियोगिता में आज दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...