सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में राजमार्गों की लंबे समय से नाकेबंदी पर नाराजगी व्यक्त की है। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यामूर्ति एम.एम. सुन्द्रेश की पीठ ने कहा कि मार्गों को बाधा रहित करने से संबंधित कानून लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी हटाने से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सड़कों की नाकाबंदी खोलने के बारे में किसान संघों को पक्ष बनाने के लिए औपचारिक आवेदन दाखिल करने की अनुमति दे दी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...