इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल के बाकी मैच 19 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक संयुक्त अरब अमारात में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने अभी तक ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप की तारीखों की घोषणा नहीं की है। विश्व कप आईपीएल के बाद शुरू होना है। विश्व कप का आयोजन भी भारत में होना था, लेकिन अब यह टूर्नामेंट अमीरात या पडोसी देश ओमान में खेला जा सकता है। क्रिकेट बोर्ड को 28 जून तक आईसीसी को यह बताना है कि देश में कोविड महामारी के कारण वह विश्व कप का आयोजन भारत में कर सकता है या नहीं।
Related posts
IPL 2026 फाइनल में कगिसो रबाडा की तेज रफ्तार गेंदों और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार… आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में मजा...
पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज, कई नए नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा।
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम बंगाल...
जून की शुरुआत के साथ कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर LPG, ईंधन, डिजिटल भुगतान और वाहन खरीदने वालों पर पड़ सकता है।
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक… कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें भी...