विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने आज श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ् तथा विदेश मंत्री एम.यू.एम.अली सब्री से मुलाकात की

विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने आज श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ् तथा विदेश मंत्री एम.यू.एम.अली सब्री से मुलाकात की

विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने आज श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ् तथा विदेश मंत्री एम.यू.एम.अली सब्री से मुलाकात की। उन्‍होंने श्रीलंका के विदेश सचिव अरूणी विजयवरदने तथा अन्‍य प्रमुख मंत्रियों के साथ भी मुलाकात की। विनय मोहन क्‍वात्रा श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर कल कोलम्‍बो पहुंचे थे।

विनय मोहन क्‍वात्रा ने बताया कि बातचीत के दौरान श्रीलंका के राष्‍ट्रपति की आगामी भारत यात्रा से दोनों देशो के संबंधो में सकारात्‍मक बदलाव सुनिश्चित करने पर ध्‍यान दिया गया। उन्‍होंने कहा कि साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों के बारे भी विचार विमर्श हुआ। बैठकों में दोनों देशों के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों तथा साझेदारी मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई। विनय मोहन क्‍वात्रा ने कहा कि रानिल विक्रमसिंघ् भारत-श्रीलंका संबंध के मजबूत समर्थक हैं। विनय मोहन क्‍वात्रा ने पिछले चौदह से सोलह महीने में श्रीलंका के चुनौतियों से गुजरने के दौरान दोनों देशों के बीच के सहयोग का उल्‍लेख किया।

रानिल विक्रमसिंघ् के 2022 में कार्य भार संभालने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी।

Related posts

Leave a Comment