असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के दो उग्रवादी मारे गए

असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के दो उग्रवादी मारे गए

असम के कोकराझार जिले में राज्‍य पुलिस के साथ मुठभेड़ में नवगठित उग्रवादी गुट यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के दो उग्रवादी मारे गए। विशेष पुलिस महानिदेशक एल आर बिश्‍नोई ने बताया कि यह मुठभेड़ आज तड़के उल्टापानी इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि सुराग मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दोनों ओर से गोलीबारी में दो उग्रवादी मारे गए। उनकी पहचान जनक ब्रह्मा और ज्विंसवर ब्रह्मा के रूप में की गई है। ये दोनों जबरन वसूली के कई मामलों में शामिल थे।

एल आर बिश्‍नोई ने कहा कि पुलिस ने उग्रवादियों के एक अस्थायी शिविर को नष्‍ट किया और हथियार तथा गोला-बारूद भी बरामद किये। उन्होंने कहा कि इस गुट के कुछ उग्रवादियों ने हाल ही में एक वीडियो संदेश के माध्यम से असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने की धमकी दी थी।

Related posts

Leave a Comment