असम: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह, जिसे आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे डिब्रूगढ़ की जेल में लाया गया।
पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोहाली में फ्लैग मार्च किया। गुरविंदर सिंह, एसपी बठिंडा ने बताया, “पहले भी हम फ्लैग मार्च निकालते रहे हैं। स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर के हर कोने तक हम पहुंच रहे हैं।”
‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया, मेरे पास कल रात पूरी सूचना आ गई थी। मैं पूरी रात नहीं सो पाया था। मैं हर 15-30 मिनट में जानकारी लेता रह रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बन जाए। आज अमृतपाल सिंह 35 दिन बाद गिरफ़्तार हुआ है। जो लोग देश की अमन-शांति, क़ानून को तोडने की कोशिश करेंगे सिर्फ उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई होगी। मैं 3.5 करोड़ पंजाब वासियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अमन-शांति को भंग नहीं होने दी।