असम के 60 प्रतिशत इलाकों से आज मध्‍य रात्रि से AFSPA कानून हटा दिया जाएगा: हिमंता बिस्‍वा

असम के 60 प्रतिशत इलाकों से आज मध्‍य रात्रि से AFSPA कानून हटा दिया जाएगा: हिमंता बिस्‍वा

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा है कि राज्‍य के 60 प्रतिशत इलाकों से आज मध्‍य रात्रि से अफ्सपा कानून हटा दिया जाएगा।

गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत में पूर्वोत्‍तर के तीन राज्‍यों से आंशिक रूप से अफ्सपा हटाए जाने के केंद्र के निर्णय का स्‍वागत किया। हिमंता बिस्‍वा ने कहा कि केंद्र के निर्णय के बाद असम में केवल नौ जिलों और एक सब-डिविजन में यह कानून लागू रहेगा। उन्‍होंने कहा कि इस कानून को हटाए जाने से पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में निवेश को बढावा मिलेगा। मुख्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति में सुधार होने पर राज्‍य के शेष भागों से भी अफ्सपा कानून को हटाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि राज्‍य के पर्वतीय इलाकों में शांति स्‍थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्‍फा समर्थक समूह के साथ शांति वार्ता के मुद्दे पर हिमंता बिस्‍वा ने कहा कि कुछ संबंधित लोगों ने इस प्रक्रिया में तेजी लाई है।

Related posts

Leave a Comment