असम के 17 जिलों में बाढ़ के कारण एक लाख 20 हजार लोग प्रभावित

असम के 17 जिलों में बाढ़ के कारण एक लाख 20 हजार लोग प्रभावित

असम बाढ़ से प्रभावित है। राज्य के कई क्षेत्र बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ के कारण एक लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी के कारण कई स्थानों पर सड़क संपर्क टूट चुका है। लखीमपुर, डिब्रूगढ़ और बक्सा सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। कुल सात सौ 80 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। दो हजार से अधिक लोग प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे 31 राहत शिविरों में रह रहे हैं। प्रभावित लोगों में चावल, दाल, नमक और पेयजल वितरित किए जा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment