हांगचोऔ में एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और 18 कांस्य सहित 40 पदक जीत लिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगचोऔ में एशियाई पैरा गेम्स में पदक विजेताओं को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह शानदार प्रदर्शन कडी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडियों की प्रतिबद्धता और दृढ निश्चय से यह संभव हो पाया।