असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज तमिलनाडु के सथुवाचारी वेल्लोर में असम के विद्यार्थियों और मरीजों के लिए एक छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम के बहुत से मरीज नियमित रूप से सीएमसी वेल्लोर में इलाज कराने जाते हैं उनमें से अधिकांश को रहने के लिए जगह मिलना मुश्किल होता है। कई बार मरीजों को इलाज के लिए लंबी समय तक वहां रहना पडता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के भवन दिल्ली, गुजरात और चेन्नई सहित दस अन्य राज्यों में भी बनाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि इन भवनों का निर्माण राज्य निधि से किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे दो भवनों का निर्माण बेंगलुरु में पूरा होने वाला है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...