मुंबई के क्षेत्रीय मौसम केन्द्र ने सूचना दी है कि अरब सागर में उठने वाला तूफान कमजोर होकर कर्नाटक की ओर बढ़ गया है। इसकी वजह से मुंबई के लिये जारी चेतावनी कम कर दी गई है। लेकिन रायगढ़ और रत्नागिरी में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी चलने और भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों के लिए पालघर, ठाणे, मुंबई और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।