अमेरिका में छठ महापर्व आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। आज चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के इस महापर्व का समापन हो गया। इस पवित्र त्योहार का उत्साह अमेरिका के विभिन्न शहरों में दिखा।
अमेरिका में भारतीय महिलाएं नदियों और झीलों में सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुईं। कैलिफोर्निया, एरिजोना, कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, टेक्सास, उत्तरी कैरोलिना और वाशिंगटन डीसी सहित पूरे अमेरिका के कई राज्यों में छठ पर्व पर उत्साह देखा गया।