असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंता बिस्व सरमा ने हथियार छोडकर मुख्यधारा में शामिल होने वाले छह गुटों के तीन सौ 18 उग्रवादियों को आज गुवाहाटी में डेढ-डेढ लाख रूपये के चैक सौंपे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उल्फा से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार की शांति पहल में शामिल हों। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम के 24 जिलों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम हटाया जा चुका है और जल्द ही शेष स्थानों में भी इसे हटा लिया जायेगा। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राज्य सरकार गुमराह युवकों को सही मार्ग दिखा रही है और उम्मीद है कि वे मजबूत असम बनाने की दिशा में पूरी शक्ति और ऊर्जा के साथ सहयोग करेंगे।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...