अमेरिका ने पशु चिकित्सा ट्रैंक्विलाइज़र जाइलाजीन को एक उभरते हुए खतरे के रूप में नामित किया है। जब इसे शक्तिशाली ओपिओइड फेंटेनल के साथ मिलाया जाता है, तो यह बेहद खतरनाक साबित होता है। औषधि नियंत्रण नीति कार्यालय ने आज यह बात कही। 2019 में तेजी से बढ़ते ड्रग खतरों के लिए श्रेणी बनाए जाने के बाद से यह पहली बार है जब कार्यालय ने इसे उभरता हुआ खतरा बताया है। अमेरिका के नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी के निदेशक डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि, जाइलाजीन दुनिया के सभी क्षेत्रों में तेजी से आम हो गया है। देश की ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट में कहा गया है, यह 2020 में अमेरिका में लगभग 800 ड्रग मौतों में पाया गया था और 2021 तक, यह तीन हजार से अधिक मौतों में मौजूद था। डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा, हम जो देख रहे हैं उसे अनदेखा नहीं कर सकते और हमें अब कार्रवाई करनी चाहिए। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र का अनुमान है कि 30 नवंबर, 2022 को समाप्त हुए 12 महीनों में एक लाख सात हजार से अधिक लोग इसकी ओवरडोज से मर गए।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...