अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम के लिए सामग्री और प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करने पर चीन की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि ये प्रतिबंध वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। चीन पाकिस्तान के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम में हथियारों और रक्षा उपकरणों की प्रमुखता से आपूर्ति करता रहा है। अमेरिका ने जिन तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है वे हैं- जनरल टेक्नॉलोजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ टेक्नॉलोजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझाउ उटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड। पाकिस्तान द्वारा अबाबील बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली का प्रक्षेपण करने के कुछ दिन बाद ही ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...