विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के सॅन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास और लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में दोषियों पर आश्वासन देने की बजाय कार्रवाई होनी चाहिए। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा कि भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन की सरकार से यह मामला सख्ती से उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत को आशा है कि ये सरकारें सभी दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करेंगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होने देंगी। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को भारतीय कर्मियों की पर्याप्त सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...