यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की है कि अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज कीव आएंगे। कीव में एक संवादददाता सम्मेलन में वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुरक्षा की दृष्टि से अनुमति मिलने पर अमेरिका के राष्ट्रपति भी कीव आएंगे और बातचीत करेंगे। अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस और विदेश विभाग ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इस बीच, वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के तहत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ फिर बैठक करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच बैठक से शांति समझौता संभव होता है तो उन्हें व्लादिमिर पुतिन से मिलने में कोई भय नहीं है।