अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने युक्रेन तनाव के मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक करने पर सहमति जताई

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने युक्रेन तनाव के मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक करने पर सहमति जताई

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने युक्रेन तनाव के मुद्दे पर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमि‍र पुतिन के साथ बैठक करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बैठक से इस संकट का राजनयिक माध्‍यम से समाधान निकलने की संभावना है। यह संकट पिछले दशकों में यूरोप के सबसे बुरे सुरक्षा संकटों में से एक है। इस प्रस्‍ताव की घोषणा फ्रांस ने, राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमि‍र पुतिन के बीच हुई दो टेलीफोन वार्ता के बाद की। यह बातचीत लगभग तीन घंटे चली थी।

एक बयान में रूस ने कहा कि स्थिति को देखते हुए रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमि‍र पुतिन और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रां ने नॉरमेंडी फार्मेट के विदेश मंत्रियों और राजनीतिक सलाहाकारों के जरिये राजनयिक माध्‍यम से समाधान ढूंढने में तेजी लाने पर सहमति व्‍यक्‍त की। नॉरमेंडी फॉर्मेट में चार देश हैं–जर्मनी, रूस, युक्रेन और फ्रांस।

बयान में कहा गया है कि इससे संघर्ष विराम फिर से स्‍थापित करने तथा दोनबास में संघर्ष को सुलझाने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रां और युक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्‍सकी ने भी तनाव कम करने के लिए संभावित उपायों पर चर्चा की।

Related posts

Leave a Comment