अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के सरकारी आवास के पास आज राकेट हमला हुआ। उस वक्त अशरफ गनी के साथ कुछ नेता पास के एक पार्क में ईद उल जुहा की नमाज अता कर रहे थे। अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइज स्तानिकजई ने बताया कि राष्ट्रपति आवास के पास तीन राकेट आकर गिरे। जिनमें से दो फट गया। उन्होंने आशंका जताई कि ये राकेट एक पिकअप ट्रक से दागे गये थे।
अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। यह एक संयोग है कि राकेट हमला विदेशी सैनिकों के 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लौट जाने की तैयारियों के बीच तालिबान की ओर से जगह-जगह किए जा रहे हमलों के दौरान हुआ है।