सूडान में ईद पर संघर्ष विराम के आह्वान के बावजूद लड़ाई जारी

सूडान में ईद पर संघर्ष विराम के आह्वान के बावजूद लड़ाई जारी

सूडान में ईद-उल-फित्र पर संघर्ष विराम रखने के आह्वान के बावजूद राजधानी खार्तूम की सड़कों पर संघर्ष जारी रहा। संघर्ष में शामिल अर्द्धसैनिक बल-रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने कहा कि वे तीन दिन के युद्धविराम पर सहमत थे, लेकिन बमबारी हमले जारी रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कल उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आयोजित इस बैठक में विदेश मंत्री, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सूडान में भारत के राजदूत और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकार‍ी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सूडान में हाल के घटनाक्रम की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी संबंधित अधिकारियों से घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखने और सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का निरंतर आकलन करने और हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आपात योजना तैयार करने को भी कहा।

Related posts

Leave a Comment