सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चन्द्रा ने पर्यटकों से जम्मू-कश्मीर आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और डर की कोई बात नहीं है। श्रीनगर में जी-20 कार्य समूह की तीसरी बैठक से अलग अपूर्व चंद्रा ने बताया कि पिछले वर्ष कश्मीर घाटी में 26 लाख से अधिक पर्यटक आये थे।
अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि भारत को शूटिंग का पसंदीदा स्थान बनाने के लिए मंत्रालय, विदेशी फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन दे रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए और अधिक फिल्म निर्माता कश्मीर आएंगे।
