समीर वी. कामत DRDO के अध्यक्ष नियुक्त

समीर वी. कामत DRDO के अध्यक्ष नियुक्त

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत को बृहस्पतिवार को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

समीर कामत, वर्तमान में DRDO के ‘नेवल सिस्टम्स एंड मैटेरियल्स’ प्रभाग के महानिदेशक हैं और वह जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्हें रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। कामत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने या अगले आदेश तक पद पर रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment