विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने अगले महीने से कोविड टीकों का निर्यात करने और मुफ्त प्रदान करने के भारत के निर्णय का स्‍वागत किया

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने अगले महीने से अतिरिक्‍त कोविड रोधी टीकों का निर्यात फिर शुरू करने और दान देने के भारत के फैसले का स्‍वागत किया है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयिसिस का संदेश आज सवेरे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया को प्राप्‍त हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए सिरे से निर्यात होने पर भारत पड़ोसी देशों की पहले नीति को प्राथमिकता देगा।

Related posts

Leave a Comment