विश्‍व प्रसिद्ध मैसूर दशहरा उत्‍सव आज से शुरू

कर्नाटक में दस दिनों तक चलने वाला विश्‍व प्रसिद्ध मैसूरू दशहरा उत्‍सव आज से शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन पूर्व मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एस. एम. कृष्‍णा ने चामुण्‍डा पहाडी पर देवी चामुण्‍डशेवरी की विशेष पूजा अराधना के बाद की। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री बसराव राज बोम्‍मई भी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री कृष्‍णा ने कहा कि मैसूरू में पर्यटन बुनियादी सुविधाएं बढानी की आवश्‍यकता है और दस दिन तक चलने वाले दशहरे मेले में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टूर पैकेज भी आयोजित किया जाना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment