राष्‍ट्र, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत की जीत के उपलक्ष्य में आज विजय दिवस मना रहा है

राष्‍ट्र 1971 के बंगलादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्‍तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में आज विजय दिवस मना रहा है। इस युद्ध में प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों के बलिदान का स्‍मरण किया जा रहा है और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस युद्ध में पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण किया था। इस युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे कल विजय दिवस की पूर्व संध्‍या पर आर्मी हाउस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने दिल्‍ली में विजय दिवस पर आयोजित एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 1971 के मुक्ति संग्राम में अपनी सशस्‍त्र सेना के साहस और हौसले को हमेशा याद रखेगा।

Related posts

Leave a Comment