राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन की यात्रा पर आज झारखंड जा रही है। वे रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति कल खूंटी में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच सौ से अधिक महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में शामिल होंगी। वे रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। राष्ट्रपति अपने सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भी हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा भी करेंगी।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...