मौसम विभाग का पूर्वानुमान, शुक्रवार तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, शुक्रवार तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि 26 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ तेज हवायें चलने और वर्षा होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्‍से और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले कुछ दिनों में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान असम और मेघालय में हल्की से तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।

उधर, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्‍यप्रदेश और पूर्वी झारखंड के कुछ स्‍थानों में लू की स्थिति बनी हुई है।

कल, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment