नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023 प्रदान किए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “ऊर्जा की बचत ऊर्जा का उत्पादन है – यह संदेश बहुत ही उपयोगी है। इस संदेश को प्रसारित करने के लिए हम सब को मिलकर हर संभव प्रयास करना चाहिए। कल दुबई में COP 28 की बैठक सम्पन्न हुई है। उस बैठक के घोषणा में शामिल कई महत्वपूर्ण सुझाव भारत की अध्यक्षता में G20 में लिए गए ऊर्जा सम्बन्धी दिशा-निर्देशों के अनुरूप हैं। 21वीं सदी में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने पर विश्व समुदाय को निरंतर सक्रिय रहना होगा।”
