राजस्थान में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय नहीं हुआ है। प्रदेश कांग्रेस ने आज सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी ने बैठक के लिए मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक, दीपेंद्र सिंह हुडा और शकील अहमद खान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का फैसला होगा।
राजस्थान में जनादेश मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा में गहमागहमी है। पार्टी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की थी और प्रधानमंत्री के चेहरे पर सामूहिक नेतृत्व में चुनाव चुनाव लड़ा था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी और प्रभारी अरूण सिंह समेत नई दिल्ली में हैं, जहां बैठकों का दौर जारी है। अब सबकी निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं। संसदीय बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद एक-दो दिन में विधायक दल की बैठक का कार्यक्रम तय हो सकता है। इसी बैठक में राज्य के नये मुख्यमंत्री का फैसला होगा।
