राजनयिक चैनल के माध्‍यम से सोने की तस्करी मामले में केरल की एर्नाकुलम आर्थिक अपराध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल

राजनयिक चैनल के माध्‍यम से सोने की तस्करी मामले में केरल की एर्नाकुलम आर्थिक अपराध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल

सीमा शुल्क विभाग ने राजनयिक चैनल के माध्‍यम से सोने की तस्करी मामले में केरल की एर्नाकुलम आर्थिक अपराध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम. शिवशंकर सहित 29 लोग आरोपी हैं। आरोप पत्र में कहा गया है कि शिवशंकर तस्करी गतिविधियों के बारे में जानते थे, लेकिन उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना नहीं दी।

सीमा शुल्क विभाग ने कहा है कि राजनयिक माध्यमों से 21 बार सोने की तस्करी हुई और एक सौ उनहत्‍तर किलोग्राम सोना देश में लाया गया। यह मामला तब सामने आया जब पिछले वर्ष पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर एक राजनयिक बैग से लगभग 30 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। यह बैग तिरुवनंतपुरम में संयुक्‍त अरब अमारात के वाणिज्य दूतावास में पहुंचाया जाना था।

Related posts

Leave a Comment