मौसम विभाग ने पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। ओडिसा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्याधिक वर्षा का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में आज बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अगले 2 से 3 दिन के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।