अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने दक्षिण चीन सागर में चीन की खतरनाक और आक्रामक कार्रवाइयों की निंदा की

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने दक्षिण चीन सागर में चीन की खतरनाक और आक्रामक कार्रवाइयों की निंदा की

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने दक्षिण चीन सागर में चीन की खतरनाक और आक्रामक कार्रवाइयों की निंदा की है। कैंम्‍प डेविड शिखर सम्‍मेलन में संयुक्‍त वक्‍तव्‍य जारी कर तीनों देशों ने साझा हितों को नुकसान पहुंचाने वाली क्षेत्रीय चुनौतियों, आक्रामक और उकसाने वाली कार्रवाइयों से निपटने के लिए तुरंत परामर्श कर समन्वित कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। विज्ञप्ति में वार्षिक त्रिपक्षीय सैन्‍य प्रशिक्षण अभ्‍यास आयोजित करने का भी संकल्‍प लिया गया है।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो.बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति यून सुक योल ने अमरीका में कैंप डेविड प्रेसिडेंशियल रिट्रीट की बैठक की।

Related posts

Leave a Comment