मौसम विभाग के अनुसार आज पश्‍चिमोत्‍तर भारत में काफी घने कोहरे की स्थिति बनी हुई

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्‍चिमोत्‍तर भारत में काफी घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पंजाब, राजस्‍थान, हरियाणा और राजधानी दिल्‍ली कोहरे से प्रभावित हैं, जिसके कारण सुबह के समय दृश्‍यता कम हुई है। मौसम विभाग ने पंजाब और राजस्‍थान के अलग-अलग हिस्‍सों में शून्‍य दृश्‍यता होने की जानकारी दी है। वहीं दिल्‍ली में 50 मीटर की दृश्‍यता ही देखी गई। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के कुछ इलाकों में भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी और पूर्वोत्‍तर भारत में घना कोहरा देखा गया। इनमें त्रिपुरा के कुछ प्रमुख स्‍थान भी शामिल है।

Related posts

Leave a Comment