फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी-एफ आई एच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कल रांची में जर्मनी ने भारत को हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में दीपिका ने गोल दागकर भारत को बढत दिला दी थी लेकिन जर्मनी की शार्लेट स्टेपनहॉर्स्ट ने 2 गोल कर जर्मनी को आगे कर दिया। इशिका चौधरी ने भी एक गोल दागकर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद हुए पेनाल्टी शूटऑउट में जर्मनी ने 4-3 से जीत दर्ज की। भारतीय हॉकी टीम के पास अब जापान के साथ मुकाबला जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वलीफाई करने का मौका होगा। दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका ने जापान को हरा दिया था।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...