पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और दस तारीख तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। विधानसभा के 60 सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य के सभी 12 जिलों में इस महीने की 27 तारीख को मतदान होगा। मेघालय में चुनाव व्यापक स्तर पर राजनीतिक परिवारों पर केंद्रित है।
नागालैंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। राज्य में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को होंगे।