मणिपुर में संदिग्‍ध कुकी उग्रवादियों ने बिष्‍णपुर जिले के निंगथाउखोंग खा खुनाउ वार्ड 4 के चार गांववासियों की गोली मारकर हत्‍या कर दी

मणिपुर में आज संदिग्‍ध कुकी उग्रवादियों ने बिष्‍णपुर जिले के निंगथाउखोंग खा खुनाउ वार्ड 4 के चार गांववासियों की गोली मारकर हत्‍या कर दी। सुरक्षा बलों ने तलाश और उन्‍हें पकडने का अभियान तेज कर दिया है। गांव का एक निवासी लापता भी बताया जा रहा है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार यह घटना आज करीब दो बजे हुई। पुलिस को मौके पर तीन शव मिले और बाद में तलाशी अभियान के दौरान एक और शव मिला। सभी शवों को इम्‍फाल के अस्‍पताल लाया गया और पोस्‍टमार्टम के लिए शवग्रह में रखा गया है।

राज्‍य में पिछले कुछ दिनों से कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाएं मिलने के साथ हिंसा फिर शुरू हो गई है।

Related posts

Leave a Comment