मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 37 उग्रवादियों ने राज्य सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूर्वोत्तर के राज्यों में विकास, कानून और व्यवस्था तथा आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है।
आत्मसमर्पण करने वालों में से प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र सरकार की योजना के तहत चार लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, हथियार सौंपने के बदले में उन्हें प्रतिमाह छह हजार रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी। ये लोग तीन वर्ष तक पुनर्वास शिविरों में रहेंगे।
