भारत ने यूक्रेन-रूस संकट का परस्‍पर स्‍वीकार्य समाधान निकालने पर बल दिया

भारत ने यूक्रेन-रूस संकट का परस्‍पर स्‍वीकार्य समाधान निकालने पर बल दिया

भारत ने यूक्रेन-रूस संकट का परस्‍पर स्‍वीकार्य समाधान निकालने पर बल दिया है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के आपात सत्र के दौरान भारत ने रूस से लगी यूक्रेन सीमा पर तनाव बढने पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की। यह बैठक यूक्रेन ने अमरीका और ब्रिटेन के साथ मिलकर बुलाई थी। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि इस समय संयमित और रचनात्‍मक राजनयिक प्रयासों की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि सभी पक्षों को अंतर्राष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा के हित में तनाव बढाने वाले कदमों से बचना होगा।

टी.एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा इस समय देश की प्राथमिकता है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन द्वारा दोनेत्‍स्‍क और लुहान्‍स्‍क को स्‍वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्‍यता देने की घोषणा के बाद बुलाई गई थी।

Related posts

Leave a Comment